आज इस ब्लॉग पोस्ट मै आपको Yo Yo Honey Singh की कहानी बताने वाला हूँ यो यो हनी सिंह भारत और विदेशो के एक जाने मने सिंगर है इन्होने बॉलीवुड में एक्टिंग भी की है, Honey Singh ने अपने करियर की शुरुवात वर्ष 2006 में की थी वर्ष 2012, 2013, 2014 में इन्होने ख्होब कामयाबी पाई इसके बाद इनका पूरा करियर खत्म हो गया, इसके बाद इनको एक खतनाक दिमागी बीमारी हो गई ये उस बीमारी से रिकवर किये और फिर से कमबैक किये और वापस से ये
लोगो के बीच फेमस हो रहे है आपको हमारा यह ब्लॉग पोस्ट पढ़ने से YoYo Honey Singh के बारे में बहुत बहुत से चीज़े जानने को मिलेगी जैसे की हनी सिंह का असली नाम इनके परिवार के बारे में जानकारी Yo Yo Honey Singh Wife Name, और भी कई चीज़े जिसे आप शायद हनी सिंह के बारे में न जानते हो।
TABLE OF CONTENTS
- 1 हनी सिंह कौन है (Who Is Honey Singh)
- 2 यो यो हनी सिंह के बारे में (Yo Yo Honey Singh Biography In Hindi)
- 3 यो यो हनी सिंह का जन्म और परिवार (Yo Yo Honey Singh Family)
- 4 यो यो हनी सिंह की शिक्षा (Yo Yo Honey Singh Education)
- 5 यो यो हनी सिंह की पत्नी और बच्चा (Yo Yo Honey Singh Wife And Child)
- 6 यो यो हनी सिंह का करियर (Yo Yo Honey Singh Career)
- 7 यो यो हनी सिंह के करियर में डाउनफॉल (Honey Singh Career Downfall)
- 8 यो यो हनी सिंह से जुड़े विवाद (Honey Singh Controversies)
- 9 हनी सिंह की फिर से वापसी (Honey Singh Comeback)
- 10 यो यो हनी सोंग्स (Yo Yo Honey Singh Top 10 Songs)
- 11 यो यो हनी सिंह सोशल हैंडल (Honey Singh Social Handle)
- 12 यो यो हनी सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य
- 13 हनी सिंह से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब
हनी सिंह कौन है (Who Is Honey Singh)
हनी सिंह एक भारतीय रैपर, गायक, गीतकार और अभिनेता हैं ये हिंदी अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में गा लेते है लेकिन ये जायदातर अपनी भाषा हिंदी और पंजाबी में गाते है हनी सिंह भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी अपने गाने के लिए प्रसिद्ध है हनी सिंह वर्ष 2005 में अपना करियर एक म्यूजिक प्रोडूसर के रूप में शुरू किया था इसके बाद वर्ष 2007 में इन्होने अपना पहला एल्बम “अपनी पार्टी ” निकाला और इसके बाद ये अपने एक से एक गाने निकालते चले गए और इनको खूब सफलता मिली।
यो यो हनी सिंह के बारे में (Yo Yo Honey Singh Biography In Hindi)
असल नाम (Name) | हिर्देश सिंह |
उपनाम (Nickname) | यो यो हनी सिंह |
जन्मदिन (Birthday) | 15 मार्च, 1983 |
जन्म स्थान (Birth Place) | करमपुरा, दिल्ली, भारत |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | दिल्ली |
शिक्षा (Education) | संगीत में स्नातक की उपाधि |
धर्म (Religion) | सिख |
भाषा का ज्ञान (Language) | हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी |
पेशा (Occupation) | गायक, अभिनेता, रैपर, गीतकार |
फीस (Fee) | 50 से 70 लाख रुपये |
कुल संपत्ति (Net Worth) | 180 करोड़ रुपये |
यो यो हनी सिंह का जन्म और परिवार (Yo Yo Honey Singh Family)
यो यो हनी सिंह जिनका असली नाम हिर्देश सिंह इनका जन्म 15 मार्च 1983 में करमपुरा नई दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था इनका परिवार रिफ्यूजी था जो भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय पंजाब से नई दिल्ली में आकर बसा था, हनी सिंह के पिता का नाम सरदार सरबजीत और इनकी माता का नाम भूपिंदर कौर था हनी सिंह की एक बहन भी जिसका स्नेह सिंह है।
यो यो हनी सिंह की शिक्षा (Yo Yo Honey Singh Education)
यो यो हनी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से है अपनी 12 वी तक की पढाई दिल्ली से है पूरी करने बाद ये संगीत सीखने के लिए इंग्लैंड चले गए इंग्लैंड में इन्होने ट्रिनिटी स्कूल से संगीत सीखा और संगीत में स्नातक की डिग्री ली इसके बाद ये अपना करियर शुरू करने के लिए दिल्ली चले आये।
यो यो हनी सिंह की पत्नी और बच्चा (Yo Yo Honey Singh Wife And Child)
हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शालिनी तलवार से शादी की थी हालंकि इनके शादी के बारे पहले बहुत लोगो को पता नहीं था लेकिन लेकिन 1 सितम्बर 2013 में Zee News के प्रमुख सुधीर चौधरी के साथ हुए इंटरव्यू में हनी सिंह ने उस बात को स्वीकार किये के वे शादी शुदा है।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया और उनको कोर्ट तक ले गयी इसके बाद 10 सितंबर 2022 को हनी सिंह का उनकी पत्नी से तलाक हो गया और गुजारा भत्ता के रूपमे अपनी पत्नी को 1 करोड़ रुपया दिया, हनी सिंह का कोई भी बच्चा नहीं है।
यो यो हनी सिंह का करियर (Yo Yo Honey Singh Career)
हनी सिंह ने अपना करियर वर्ष 2005 में शुरू किया इनका पहला गाना Peshi एल्बम का Peshi सोंग था इस सोंग्स में हनी सिंह में म्यूजिक दी थी इसके बाद हनी सिंह और भी कई एल्बम गाने लाये लेकिन वो सब उतने नहीं चले हनी सिंह को वर्ष 2011 में उनके Album इंटरनेशनल विलेजर से खूब प्रसिद्धी मिल उस एल्बम में जितने सोंग्स थे वे सभी हिट गए।
हनी सिंह का सोंग लक 28 कुड़ी दा जो उन्होंने दिलजीत दोसांज के साथ मिलकर गाया था वह वर्ष 2011 में BCC एशियन डाउनलोड चार्ट में नंबरएक पर पहुँच गया थावर्ष 2012 में हनी सिंह ने YouTube Top 10 Trending में अपनी दो जगहे बनाई उनका सोंग Brown Rang उस YouTube पर नंबर 1 पर Trend कर रहा था और High Heels चौथे नंबर पर था।
यो यो हनी सिंह का बॉलीवुड करियर
बॉलीवुड में हनी सिंह ने सिंगिंग और एक्टिंग दोनों काम किया बॉलीवुड में इन्होने अपना पहला गाना सकल पे मत जा के लिए गाया था, बॉलीवुड की फिल्म मस्तान में एक गाने गाने के लिए हनी सिंह को 7 मिलियन रुपये मिले थे जोकि उस समय सबसे अधिक अमाउंट था जोकि की किसी सिंगर को एक गाने को गाने के लिए दिया गया था, गब्बर इज बैक, भाग जॉनी मुंबई सागा और बॉस जैसी फिल्मो के लिए हनी सिंह ने गाना गाया।
बॉलीवुड में हनी सिंह ने एक्टिव का काम भी किया, बॉलीवुड में इन्होने एक्टिंग की शुरुवात मिर्जा – द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से की इस फिल्म में इन्हें पागल गैंगस्टर का छोटा सा रोल मिला था लेकिन इस फिल्म में रोल करने के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार मिला, तू मेरा 22 मैं तेरा 22 पंजाबी फिल्म कॉमेडी फिल्म में इन्होने लीड रोल किया इसके आलवा इन्होने ज़ोरावर और कई फिल्मो में काम किया लेकिन इन्हें जो अपार सफलता मिले इनके एक्टिंग करियर से नहीं बल्कि इनके सिंगिंग करियर में मिली।
यो यो हनी सिंह के करियर में डाउनफॉल (Honey Singh Career Downfall)
हनी सिंह के करियर में डाउनफॉल वर्ष 2014 से शुरू हुआ और हनी सिंह ने खुद अपने करियर में हुए डाउन फॉल का कारण बताया Ranveer Allahbadia के YouTube Channel पर हुए एक पॉडकास्ट में हनी सिंह बताते है जब उनके करियर में उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई तो उन्होंने बहुत सी गलत आदते और गलत लाइफ स्टाइल अपना ली थी
जिस कारण इन्हें Bipolar Disorder With Psychotic Systems नाम की दिमागी बीमारी हो गयी थी, इस बिमारी में वे बताते है की उनके दिमाग में 60 सेकंड में 60 थॉट अलग अलग डिविजन के चलते थे और इनके अन्दर बहुत डर भर गया था, इनकी इस बीमारी को डाक्टरों को समझने में 1.5 साल समय लगा इसके बाद इनका इलाज शुरू हुआ।
इस बीमारी के दौरान हनी सिंह 3 साल तक अपने घर से बहार नहीं निकले और मीडिया से भी दूरी बना ली इस बीमारी के कारण हनी सिंह 3 वर्षो में एक भी गाना नहीं ला सके जिस कारण इनका करियर खत्म हो गया।
यो यो हनी सिंह से जुड़े विवाद (Honey Singh Controversies)
हनी सिंह अपने सिंगिंग करियर, एक्टिंग करियर और यंहा तक की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई विवादों में रहे जिस कारण इन्हें सर्वोच्च न्यायालय तक के चक्कर कटाने पड़े, होने सिंह के प्रमुख विवाद इस प्रकार है।
गाने के कारण विवाद
2013 में हनी सिंह ने एक गाना जिसका नाम “Makhna” था इस गाने के कारण Honey Singh पर यह आरोप लगा की इन्होने अपने गानों में अश्लील शब्द का प्रयोग किया जिसके बाद पंजाब सरकार पंजाब हाई कोर्ट में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, इस मुकदमे में हनी सिंह में अपना पक्ष रखते हुए कहा की इन्होने इस गाने को नहीं लिखा है।
वर्ष 2013 में ही आई फिल्म बॉस में इनका गाना “पार्टी आल नाईट” विवाद का केंद्र बना , जिसमे इन्होने गाने में अश्लील शब्द का प्रयोग किया जिसके बाद फिल्म के निर्माताओ ने Supreme Court में यह याचिका डाली की फिल्म से अश्लील शब्द को म्यूट कर दिया गया है।
शारूख खान के साथ विवाद
शारूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में हनी सिंह ने लुंगी डांस गाना गया था इनका यह गाना काफी हिट रहा जिस कारण शारुख खान और हनी सिंह के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी थी जिसके बाद शारुख खान ने इन्हें अपनी आने वाली फिल्म Happy New Year में काम करने का ऑफर दिया लेकिन शो के प्रमोशन के दौरन मीडिया में यह खबरे चलने लगी ही शारुख खान हनी सिंह को थप्पड़ मारा।
बाद में हनी सिंह और शारुख खान दोनों तरफ से इस बात का खंडन कर बताया गया की एक ट्रिप के दौरन होने सिंह ने ड्रिंक करके शारुख खान के साथ गलत ब्यवहार किया जिस कारण शारुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा था।
पर्सनल लाइफ में विवाद
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलु हिंसायौन उत्पीडन का इल्जाम लगाया और साथ ही इहोने सिंह के पूरे परिवार और और उनकी बहन स्नेह सिंह जिस की शादी हो चुकी थी उस पर भी आरोप लगाया इस कारण से भी हनी सिंह कई दिन तक विवाद से घिरे रहे है।
10 सितंबर 2022 को इनका इनकी पत्नी से तलाक हो गया और इन्हें अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता के रूप में 1 करोड़ रुपये देने पड़े।
हनी सिंह की फिर से वापसी (Honey Singh Comeback)
बीमारी से ठीक होने बाद वर्ष 2018 में हनी सिंह ने अपने सिंगिंग करियर में वापसी की और वापसी के बाद अपना पहला गाना Makhna गया इसके बाद वर्ष 2019 में इनका सोंग “Gur Nalo Ishq Mitha”और ऐसे ही आने वाले वर्षो में इनके और भी सोंग आये लेकी इनके जो Fans थे उनका यह कहना है की हनी सिंह के गानों में पहले जो बात थी वह अब नहीं रही , निश्चित रूप से से इसका कारण इनकी बीमारी है हनी सिंह भले ही अपने करियर में कमबैक कर लिए है लेकिन जब उन्होंने अपने करियर में कमबैक किया तो वे पूरी तरह ठीक नहीं हुए थे।
हनी सिंह ने वर्ष 2013 में Honey Singh 3.0 नाम का एल्बम निकाले थे जिसमे 15 October 2023 में इन्होने अपना गाना KALAASTAR निकाले जोकि इस समय YouTube पर Trending में चल रहा है और इस गाने को पिछले 10 दिन के भीतर 80 Million से भी ज्यादा व्यूज मिल चूका है।
यो यो हनी सोंग्स (Yo Yo Honey Singh Top 10 Songs)
गाने का नाम | पब्लिश की तिथि |
---|---|
ब्लू आईज | 2013 |
धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना | 2015 |
सैयां जी | 2021 |
दिल चोरी | 2017 |
लव डोज | 2014 |
मखना | 2018 |
छलांगा – केयर नि करदा | 2020 |
मनाली ट्रांस | 2018 |
पार्टी विथ था भूतनाथ | 2014 |
फर्स्ट किश | 2020 |
यो यो हनी सिंह सोशल हैंडल (Honey Singh Social Handle)
13.2M Followers | Click Here | |
YouTube | 6.66M Subscriber | Click Here |
5.2M Followers | Click Here |
यो यो हनी सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य
- यो यो हनी सिंह भगवान पर बहुत विश्वाश करते है।
- हनी सिंह नशा नहीं करते है एक बार उन्हें शराब की लत लग गयी थी तो उन्होंने चंडीगढ़ के नशा मुक्ति केंद्र में अपना इलाज कराया।
- हनी सिंह के नाम के आगे लगा यो यो का मतलब आपका अपना है।
- बॉलीवुड की मस्तान मूवी में हनी सिंह को गाना गाने के लिए 7 मिलियन रुपये दिए गए थे जिस पाकर हनी सिंह उस समय के सबसे अधिक पे किये जाने वाले सिंगर बन गए थे।
हनी सिंह से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब
हनी सिंह का रियल नाम क्या है
हनी सिंह का वास्तविक नाम हिर्देश सिंह है।
हनी सिंह की उम्र कितनी है?
हनी सिंह की उम्र 40 वर्ष है।
हनी सिंह के कितने बच्चे हैं?
हनी सिंह के कोई बच्चे नहीं हैं
हनी सिंह की फीस कितनी है?
हनी सिंह एक गाने के लिए 50 से 70 लाख रुपये की फीस लेते है यदि फिल्म का बजट बड़ा होता है तो ये और अधिक चार्ज करते है।
हनी सिंह के पास कितना पैसा है?
हनी सिंह की नेट वर्थ वर्ष 2023 में 180 करोड़ रुपये है।